ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

स्मृति मंधाना पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता को आया हार्ट अटैक, शादी टली!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की शादी की चर्चा लंबे समय से चल रही थी। फैंस उनकी शादी को लेकर काफी उत्सुक थे, लेकिन अब स्मृति की शादी को टाल दी गई है। जानकारी के अनुसार स्मृति के पिता को हार्ट अटैक आया है।

बता दे कि आज सुबह जब उनके पिता नाश्ता कर रहे थे, तभी उनकी अचानक हालत खराब हो गई। शुरू में परिवारवालों ने उनकी हालत सामान्य होने का इंतजार किया, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें अंडर ऑब्जर्वेशन रखा है।

स्मृति की शादी हुई पोस्टपोन

स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा ने मीडिया से बातचीत में पुष्टि की कि क्रिकेटर की शादी उनके पिता की खराब तबीयत के चलते पोस्टपोन की गई है। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्य इस समय सदमे में हैं। उन्होंने आगे कहा कि शादी की नई तारीख अभी तय नहीं की गई है। पिता की रिकवरी के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।

जानकारी के लिए बता दे कि स्मृति मंधाना अपने पिता के बेहद करीब हैं। उनके क्रिकेट करियर में उनके पिता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे में स्वाभाविक है कि इस समय शादी से ज्यादा उनकी प्राथमिकता पिता की सेहत है।

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You