ब्रेकिंग

वेब स्टोरी

बोर्ड एग्जाम को लेकर हुआ बड़ा बदलाव, Students ध्यान दें!

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के छात्रों के लिए अहम जानकारी सामने आई है। बोर्ड ने 8वीं, 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव लागू कर दिए हैं। इस बारे में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आधिकारिक पत्र भेज दिया गया है, जिसमें प्रश्न पत्र से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश शामिल हैं।

नए बदलाव के अनुसार अब प्रश्न पत्र में ऑब्जेक्टिव प्रकार के सवालों की हिस्सेदारी 40% से घटाकर 25% कर दी गई है। पहले पूरा पेपर पाठ्यपुस्तक के अभ्यास प्रश्नों पर आधारित होता था, लेकिन अब कम से कम 25% प्रश्न सीधे अध्याय की सामग्री से, यानी अभ्यासों के अलावा पाठ के भीतर से दिए जाएंगे। वहीं बाकी 75% प्रश्न अभ्यास से जुड़े प्रश्न बैंक से तैयार किए जाएंगे।

इसके अलावा प्रश्न पत्र के Difficulty Level में भी संशोधन किया गया है। इसलिए शिक्षकों और विद्यार्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपनी तैयारी नए नियमों के अनुसार करें।

Watch Video

You Might Also Like

Recommended For You